जिले में इस साल नवीन शैक्षणिक सत्र से 10 हिंदी और 11 अंग्रेजी स्वामी आत्मानंद मीडियम स्कूल अस्तित्व में आएंगे। इसके लिए शासन की ओर से सहमति मिल चुकी है। ऐसा दावा शिक्षा विभाग का है। जून-जुलाई माह तक हिंदी मीडियम में रेगुलर और अंग्रेजी में संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार बच्चों को पढ़ाने शिक्षक के 400 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती यानी नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा स्कूल संचालन के लिए 300 से ज्यादा अन्य पदों पर स्टाफ की भर्ती की प्लानिंग है।
प्रत्येक स्कूल में 20 से 22 शिक्षक के अलावा 13-15 अन्य स्टाफ होंगे। हिंदी मीडियम में सभी विषयों के लिए रेगुलर शिक्षक रहेंगे। अंग्रेजी माध्यमिक स्कूलों में संविदा नियुक्ति होगी। यहां संस्कृत व हिंदी के लिए पहली प्राथमिकता रेगुलर शिक्षक को दी जाएगी।
रेगुलर नहीं मिलने की स्थिति में संविदा से भर्ती प्रक्रिया चलेगी। नवीन सत्र से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगचुवा, सिकोसा, अरमरीकला, कन्नेवाड़ा, कुसुमकसा, बोहारा (सनौद), पुरूर, लाटाबोड़, झलमला, खल्लारी, चिखलाकसा, अछोली, दुधली, कचांदुर, कन्या अर्जुन्दा, घोटिया, आमाडुला, निपानी, मोहंदीपाट, रानाखुज्जी, सुरेगांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल अस्तित्व में आ जाएंगे।
जिस स्थानों में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित करने की प्लानिंग है, वहां प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जितने भी स्थानों में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की प्लानिंग बनी है, वह ग्रामीण क्षेत्र के दायरे में आ रहे हैं।
ऐसे में छात्र-छात्राओं को ब्लॉक व जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब तक बालोद, अर्जुन्दा, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा सहित अन्य ब्लॉक में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हो रहे थे।
इस लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करें
स्कूल प्रबंधन की ओर से पालकों को सूचना दी गई है कि इस बार ऑफलाइन के बजाय सिर्फ ऑनलाइन आवेदन को मान्य किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल लिंक (http://cgschool.in/ saems/StudentAdmissi on/StudentAdmission. aspx) पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद जरूरी प्रोसेस करना होगा। आवेदन के बाद हार्डकॉपी को संबंधित स्कूल में जमा करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद लॉटरी निकाली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने का समय 5 मई तक निर्धारित है। 10 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर 10 मई तक लॉटरी निकाली जाएगी।
जानिए, कहां हिंदी और अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे
हिंदी मीडियम- बोहारा, पुरूर, लाटाबोड़, झलमला, खल्लारी, चिखलाकसा, अछोली, दुधली, कचांदुर, कन्या उमावि अर्जुन्दा।
अंग्रेजी मीडियम- मंगचुवा, सिकोसा, अरमरीकला, कन्नेवाड़ा, घोटिया कुसुमकसा, आमाडुला, निपानी, मोहंदीपाट, रानाखुज्जी, सुरेगांव।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

By