रूस यूक्रेन युद्ध की छाया और अमेरिका के साथ रिश्तों में उतार चढाव के साथ ये साल भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। राजनीतिक तौर पर भी देश के लिए ये साल नई संभावनाओं और संकेतों से भरा रहा।नए साल का काउंटडाउन शुरू हो रहा है, सवाल ये है कि 2023 में क्या होगा देश का एजेंडा..? 2023 में क्या देश राजनीतिक तौर पर कोई बड़ा बदलाव देखेगा ? 2023 में क्या भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयां छुएगी ? एजेंडा विकास का है तो सियासी संग्रामों का भी रहेगा । 2023 में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण चुनाव भी होने हैं तो क्या होगा इन चुनावों का एजेंडा..? क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा तो कैसी रहेगी भारत की तैयारी? देश का राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एजेंडा लेकर फिर आ रहा है आजतक। एजेंडा आजतक के 10वें संस्करण में एक बार फिर जुटेंगे राजनीति, फिल्म, समाज, क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया के वो दिग्गज, जो देश की दशा और दिशा तय करते हैं। 22 बरसों से देश के नंबर वन न्यूज चैनल आजतक के मेगा कॉन्क्लेव एजेंडा आजतक के मंच पर हम रखेंगे, वो सवाल, जिनके जवाबों से तय होगा देश का एजेंडा। देश की भाषा में देश की आवाज में आजतक के इस महामंच पर तय होगा देश का एजेंडा।
Copyright © 2023 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today

source

By