Holi 2023 : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। रंगों के त्योहार होली में जमकर लगाओ रंग-गुलाल। पानी की चिंता बिल्कुल न करें, क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम होली के दिन तीन टाइम पानी देगा। नगर निगम ने इसकी तैयारी भी कर ली है। जल शोधन संयंत्र रमनगरा, ललपुर, रांझी में बिजली आपूर्ति बनाए रखने, मरम्मत व शुद्धीकरण जैसे कार्य कर लिए गए हैं। निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे ने भी जल विभाग के अधिकारियों को होली के दिन आठ मार्च को शहर भर में सुबह, दोपहर और शाम को सुचारू रूप से जलापूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। सभी पंप आपरेटरों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
दोपहर में एक घंटा चलेंगे नल
अतिरिक्त जलापूर्ति व्यवस्था के संबंध में कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि धुरेड़ी का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन नागरिकों के लिए सुबह 06: 30 बजे से सात बजे तक, दोपहर एक से दो बजे यानी एक घंटा अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। इसके बाद शाम छह बजे से अतिरिक्त जलापूर्ति करने की व्यवस्था की गई है। सभी संबंधित सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था करने और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।
Posted By: Dheeraj Bajpaih
लखनऊ
बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हराया
लखनऊ
बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हराया
Copyright © 2023 Naidunia.